ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / sheohar / शिवहर में 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी मकर संक्रांति तक बंद,...

शिवहर में 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी मकर संक्रांति तक बंद, ठंड को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश

08-Jan-2025 07:26 PM

By First Bihar

SHEOHAR: अत्यधिक ठंड और तापमान में कमी के कारण शिवहर में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद किया गया है। डीएम ने 14 जनवरी मकर संक्रांति तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश शिवहर के जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है। पहले 11 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने को कहा गया था। 


अब नये आदेश में इस बात का जिक्र है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पढ़ने की संभावना को देखते हुए शिवहर के सभी सरकारी/ सरकारी सहायता प्राप्त/ निजी विद्यालयों (प्री० स्कूल, ऑगनवाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्ष 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन दिनांक 09.01.2025 से 14.01.2025 तक के लिए स्थगित किया जाता है। वर्ग-09 से ऊपर की कक्षाएँ समुचित एहतियात बरतते हुए, शैक्षणिक गतिविधि पूर्वा० 9.30 बजे से अप० 04:00 बजे वो बीच संचालित किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश दिनांक 09.01.2025 से 14.01.2025 तक शिवहर जिला में प्रभावी रहेगा।


कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। हालांकि पटना, जमुई, मुजफ्फरपुर,मोतिहारी में आठवीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक ही बंद रहेंगे। वही भोजपुर में 9 जनवरी तक ही स्कूल बंद रहेगा। वही शिवहर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला डीएम ने लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।  

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट