सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 03:51 PM
By FIRST BIHAR
Sheohar Crime News : शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद शराब तस्करी का धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शिवहर जिले का है, जहां पुलिस ने 473 बोतल नेपाली शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शिवहर सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
एसडीपीओ सुशील कुमार ने बुधवार को सदर थाने में बताया कि होली पर्व को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब धंधेबाजों एवं पियक्कड़ों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर भी त्वरित कार्रवाई कर रही है और शराब तस्करों को दबोच रही है।
इसी क्रम में सदर थाने की पुलिस ने सुगिया शिव मंदिर के पास से श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी विक्की सिंह एवं गोसाईपुर के ही रामबाबू पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से 473 बोतल नेपाली शराब, दो मोटरसाइकिलें व दो मोबाइल जब्त की गई।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार विक्की सिंह पर पूर्व मे आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं, गोसाईपुर के रामबाबू पासवान पर बाइक चोरी का मामला दर्ज है। वह शराब तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों के पास से बरामद मोबाइल और पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों एवं पियक्कड़ों का पता लगाने में जुटी हुई है।