बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
21-Feb-2025 10:23 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के शिवहर में बकाया बिजली बिल की बात सुनकर एक बुजुर्ग शख्स की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव के लोगों ने भारी बवाल किया और जमकर नारेबाजी की। किसी तरह से पुलिस ने मामले को रफा-दफा किया।
पूरे मामले पर शिवहर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नयागांव वार्ड नंबर- 1 बिजली विभाग के कनीय अभियंता चंद्रकांत और सहायक अभियंता शशि तिवारी बिजली बिल को लेकर नया गांव के वार्ड नंबर में जीतू राम के यहां यहां गए थे. उन्होंने कहा कि वहां जाकर कहा कि आपका कुछ बिजली बिल का पैसा बकाया है.
यह बात बोलकर के जब वह लोग लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर