ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / sheohar-news / Bihar News: हॉस्पिटल की बेड पर तड़पता रहा मरीज, इलाज करने के बजाए...

Bihar News: हॉस्पिटल की बेड पर तड़पता रहा मरीज, इलाज करने के बजाए तमाशा देखता रहा सरकारी अस्पताल का डॉक्टर; होगा एक्शन?

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की मनमानी का मामला कोई नया नहीं है. ये इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें न तो किसी अधिकारी का डर है और ना ही सरकार का खौफ.

18-Feb-2025 01:19 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के शिवहर की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाली के आंसू बहा रही है. जिला में स्वास्थ्य विभाग अधिकारी हो या डॉक्टर हो उन्हें वरीय पदाधिकारी या जिला पदाधिकारी का डर नहीं के बराबर है. यहां तक कि अस्पताल की बेड पर मरीज मरता है तो मरता रहे, इससे उनका कोई लेना देना नहीं है।


शिवहर सदर अस्पताल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां के डॉक्टरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि इन्हें किसी का डर नहीं है. हम इलाज नहीं करेंगे, आपको जहाँ जाना है आप जा सकते हैं, यह कहना है सदर अस्पताल के डॉक्टर उमेश भारती का. सदर अस्पताल के डॉक्टर उमेश भारती अपनी जमीर बेचकर खा चुका है. हद तो तब कि वरीय अधिकारी भी अपना चैम्बर छोड़कर ऐश कर रहे हैं. बाहर क्या हो रहा है उन्हें कुछ पता नहीं होता है. 


दरअसल, सदर अस्पताल में मंगलवार को एक भयानक एक्सीडेंट का केस आया था. बुरी तरह से घायल मरीज तड़प रहा था लेकिन ओडी में मौजूद डॉक्टर इमरजेंसी देखने के बजाय आम मरीज को देखने व्यस्त रहा. कहने पर डॉक्टर साहब कहते हैं आपको जो करना है कीजिये मेरा मन, हम मरीज देखे या नहीं देखे. रही बात जब जिला में वरीय अधिकारियों का ख़ौफ़ रहेगा तब न डॉक्टर या अन्य कर्मी अपना काम सही से करेगा. वरीय अधिकारी भी करवाई के नाम पर स्पष्टीकरण का झुनझुना थमा देते है.


स्पष्टीकरण का जबाब देना उनके लिए दिनचर्या हो गई है. मरीज कराहता रहा लेकिन ये बेदर्दी डॉक्टर अपने चेम्बर से बाहर नही निकला. जब सदर अस्पताल में हल्ला हंगामा होता है तब डॉक्टर साहब चेम्बर से बाहर निकलते है और दोनों मरीज को रेफर कर अपना खानापूर्ति कर देते है. 


बता दें कि शहर के सिनेमा हॉल के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हुई है. जहां दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर का लापरवाही सामने आई है. इस घटना को लेकर जिले के लोगों में गहरा आक्रोश है. अब देखने वाली बात है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ क्या एक्शन होता है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर