ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / sheikhpura-news / Sunita Williams: सुनीता विलियम्स के सम्मान में बनी मिथिला पेंटिंग, सोशल मीडिया पर...

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स के सम्मान में बनी मिथिला पेंटिंग, सोशल मीडिया पर छाया बिहार का यह आर्टिस्ट

Bihar News: समस्तीपुर के कुंदन कुमार रॉय ने सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी को मिथिला पेंटिंग में दर्शाया है। उनकी बनाई ये पेंटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

20-Mar-2025 09:29 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: भारतीय मूल की वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स धरती पर सकुशल वापस लौट आई हैं। बिहार के समस्तीपुर के कुंदन कुमार रॉय ने एक अद्भुत मिथिला पेंटिंग बनाई है, जो उनकी असाधारण कला क्षमता का परिचय देती है। इस पेंटिंग में सुनीता विलियम्स और उनके साथी को समुद्र की ओर मछली के अंदर दर्शाया गया है। यह न केवल एक कला नहीं बल्कि अंतरिक्ष यात्रा और उसकी प्रेरणादायक कहानी को भी जीवंत करती है।


कलाकार कुंदन ने सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी को लेकर मिथिला पेंटिंग में एक अनोखा चित्रण किया है। सुनीता विलियम्स, जो 9 महीने अंतरिक्ष में बिताकर अब पृथ्वी पर वापस आईं हैं, उनके इस अद्वितीय सफर को लेकर समस्तीपुर के इस कलाकार ने कल्पना से एक स्पाइसजेट बनाया है, जो मछली के आकार का है और उसमें चार लोग अंतरिक्ष से पृथ्वी पर वापस आ रहे हैं। इस चित्रण ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है, और लोग इसे खूब सराह रहे हैं।

 

उन्होंने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक्स और भारतीय एथलीटों के लिए बनाई गई पेंटिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। कुंदन रंग-बिरंगी दुनिया को केवल काले और सफेद रंगों में देख पाते हैं। कुंदन को कलर ब्लाइंडनेस (वर्णान्धता) है, रंगों के शेड्स पहचानने में वह कठिनाई महसूस करते हैं। हालांकि, उनके रंग-बिरंगे संसार की कमी उनके कला में कभी बाधा नहीं बनी। काले और सफेद रंगों के बावजूद, उनकी पेंटिंग्स में एक विशेष जीवंतता और संवेदनशीलता देखने को मिलती है। सुनीता विलियम्स के सम्मान में बनाई गई मिथिला पेंटिंग को विशेष तौर पर सराहा गया। सोशल मीडिया पर उनकी बनाई पेंटिंग खूब वायरल हो रही है।