बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
25-Aug-2025 04:53 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जोर-जोर से जुट गई है। इसी क्रम में एनडीए गठबंधन के द्वारा उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सैनिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, एनडीए घटक दल के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। यहां गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए 125 यूनिट बिजली मुफ्त किया गया है। बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा बहनों के लिए पेंशन दोगना किया गया है। बिहार के अंदर सड़कों का जाल बिछाया गया है। पुल और पुलिया का निर्माण किया गया है। जिस तरह से बिहार में विकास की बयार बह रही है, इससे पूरा विपक्ष डरा हुआ है। उनके पास कहने को कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर भारी मतों से बनेगी।
वही आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के उस बयान पर कि भाजपा हिंदुओं में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है, इस पर पलटवार करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि हिंदू कभी उन्मादी हो ही नहीं सकता है। वह सांसद पप्पू यादव के द्वारा तेजस्वी यादव को जननायक कहे जाने के सवाल पर कहा कि बिहार में एक ही जननायक है वो हैं जननायक कर्पूरी ठाकुर। उनके अलावे किसी और को जननायक कहना कर्पूरी ठाकुर का अपमान है और यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जननायक कहे जाने का विरोध शेखपुरा में हुआ था। जहां बीते गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और प्रदर्शन-नारेबाजी की थी। अपने कार्यकर्ताओं से खुद को जननायक कहलाने वाले राहुल गांधी पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जेडीयू ने राहुल गांधी को मांफी मांगने की बात कही थी। जदयू ने पूरे शेखपुरा जिले में विरोध मार्च निकाला और दल्लू चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जदयू कार्यकर्ता स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय से मार्च निकालते हुए दल्लू चौक पहुंचे थे। जिसमें पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, पार्टी की नेत्री रेणु कुमारी, प्रो. ब्रह्मदेव महतो के साथ-साथ बड़ी संख्याा में नेता,कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए थे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सत्ता के लिए छटपटा रहे है। देश में झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद को जननायक घोषित कर लिये हैं। जननायक सिर्फ एक हैं और वो हैं भारत रत्न बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर। लेकिन राहुल गांधी खुद को जननायक घोषित करके कर्पूरी ठाकुर का अपमान कर रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर का यह अपमान समूचे बिहार खास कर असंख्य पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लोगों की है। बिहार इस अपमान को नहीं सहेगा। राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगना होगा।
समस्तीपुर से रमेश शंकर की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...