पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
02-May-2025 01:09 PM
By DEEPAK
Samastipur Snake Catcher: बिहार के समस्तीपुर जिले की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ताजपुर थाना क्षेत्र के बसही भिंडी वार्ड-3 निवासी 35 वर्षीय जय कुमार सहनी, जिन्हें 'सांपों का मसीहा' कहा जाता था, 30 अप्रैल 2025 को एक जहरीले सांप के डसने से जिंदगी की जंग हार गए। पिछले पांच सालों से जय सांपों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाने और लोगों को खतरे से दूर रखने का काम कर रहे थे। उनकी बहादुरी और जुनून ने उन्हें पूरे जिले में मशहूर कर दिया था, लेकिन गुरुवार को एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप के काटने से उनकी मौत हो गई।
जय कुमार सहनी सोशल मीडिया पर भी अपने काम के लिए खूब चर्चा में रहते थे। उनके सांप पकड़ने के वीडियो को लोग खूब पसंद करते थे। अब तक जय ने 2000 से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू किया था, जिन्हें वे सुरक्षित जंगलों में छोड़ देते थे। गुरुवार को मोरवा प्रखंड के गुनाई वसही गांव से एक जहरीले सांप की सूचना मिलने पर जय तुरंत मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान सांप ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे पर डस लिया। उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर संतोष कुमार झा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही जहर पूरे शरीर में फैल चुका था, जिससे उनकी मौत हो गई।
जय की मौत ने उनके परिवार और समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। जय की शादी 13 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। उनके पिता शिवलगन सहनी ने बताया कि जय को बचपन से ही जानवरों से गहरा लगाव था। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के उन्होंने सांप पकड़ने की कला सीखी थी। जय घंटों सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने में बिताते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिल जाता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। लेकिन इलाज में हुई देरी ने इस हीरो की जिंदगी छीन ली। जय की मौत की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर संतोष कुमार झा ने बताया कि जय को जिस सांप ने काटा, वह बेहद जहरीला था। उन्होंने कहा, “विषैला सांप का जहर जय के पूरे शरीर में फैल चुका था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।” जय का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उनकी मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समस्तीपुर के लिए एक बड़ी क्षति छोड़ी है। जय के छोटे भाई, जो सेना में कार्यरत हैं, और उनके परिवार के लिए यह दुख असहनीय है।