रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
06-Jun-2025 11:22 AM
By First Bihar
Samastipur News: समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में शुक्रवार तड़के बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान निलंबित ASI सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर से 450 से अधिक गोलियां और आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।
छापेमारी के दौरान मुठभेड़ होने की भी सूचना है। जिसमें दोनों पक्षों से कई राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन जारी है। सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार अहले सुबह STF और समस्तीपुर पुलिस ने निलंबित ASI सरोज सिंह के घर पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अपराधियों के जमावड़े और हथियारों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में STF ने भी गोलीबारी की है। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी है। पुलिस ने सरोज सिंह के घर से 450 से अधिक गोलियां और आधुनिक हथियार बरामद किए, जिनमें AK-56, इंसास राइफल, पुलिस राइफल और अन्य बंदूकें शामिल होने की चर्चा है।
हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने, खिड़की-दरवाजे खोलने या मोबाइल से फोटो-वीडियो लेने से मना किया है। पटना STF भी इस कार्रवाई में शामिल है। कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस ने सरोज सिंह के घर को चारों तरफ से घेर लिया और साक्ष्य जुटाने में जुटी है। हालांकि, STF और पुलिस अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था।
मुठभेड़ और भारी पुलिस तैनाती से सुल्तानपुर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि सरोज सिंह के घर से बरामद हथियारों में AK-56 और इंसास राइफल जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है।
रिपोर्ट: मनोज कुमार, रमेश शंकर