Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
22-Apr-2025 09:16 PM
By First Bihar
Road Accident: समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसरा मुख्यपथ पर राजेश्वर चौक के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान अंगार घाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर राजेश्वर चौक निवासी दिनेश पासवान के पुत्र श्रवण पासवान, बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के उमेश पासवान के पुत्र नीरज कुमार (18) और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली शाहपुर गांव निवासी नीतीश कुमार (16) के रूप में की गई है।
उधर घटना की सूचना पर अंगार से पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। इस घटना के संबंध में राजेश्वर चौक निवासी सोनू कुमार ने बतलाया कि उन्हीं के गांव का श्रवण अपनी पल्सर बाइक से अंगार घाट की ओर जा रहा था. इसी दौरान अंगार घाट की ओर से आ रहे नीरज कुमार और नीतीश कुमार कुमार की स्प्लेंडर बाइक से इसकी भीषण टक्कर हो गई।
इस भीषण हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. शोर मचने पर जुटे लोगों ने पुलिस की डायल 112 टीम की मदद से इन युवकों को समस्तीपुर के सदर अस्पताल लाया। जहां, डॉक्टरों की टीम ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि टक्कर के वक्त दोनों बाइक काफी स्पीड में थी. पुलिस का कहना है कि बाइक इस दौरान करीब 80 की स्पीड में होगी। बाइक पर बैठे किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. जिससे तीनों का सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
इनमें से एक युवक की तो दाहिने जांघ की हड्डी तक टूट कर बाहर निकल गई। उधर घटना की सूचना पर पहुंची अंगार घाट थाने की 112 नंबर की टीम ने तीनों युवकों को उठाकर पुलिस वाहन में रखा और फिर उन्हें सदर अस्पताल लेकर गए। बता दें कि बेगूसराय निवासी मृतक नीरज और विभूतिपुर निवासी नीतीश के परिजन खबर लिखे जाने तक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी उन लोगों को दे दी गई है।
रमेश शंकर की रिपोर्ट