ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा?

Home / bihar / sheikhpura-news / Bihar News: जलकर राख हुई बारात से लौट रही स्कॉर्पियो, आरजेडी के प्रदेश...

Bihar News: जलकर राख हुई बारात से लौट रही स्कॉर्पियो, आरजेडी के प्रदेश महासचिव भी थे शामिल

Bihar News: यह दुर्घटना तब घटित हुई जब ये सभी लोग बारात से वापस लौट रहे थे, हालांकि इस बात में कोई शक नहीं कि इस दौरान ड्राइवर ने काफी सूझबूझ का परिचय दिया.

05-Apr-2025 10:15 AM

By RAMESH SHANKAR

Bihar News: समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना के गरूआरा इमली चौक के पास शुक्रवार की रात एक चलती हुई स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। जिसके बाद स्कॉर्पियो में सवार शाहिद रजा के परिवार के छह लोग किसी तरह उससे बाहर निकले और किसी तरह उनकी जान बच सकी। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम और मुफ्फसिल थाना की पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई।


जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई थी। जानकारी के मुताबिक धरमपुर निवासी एस एम मोनाजिर अली के पुत्र सैयद जीशान अली की शादी ताजपुर में थी, जिसके लिए सभी लोग बारात गए थे।


शादी के बाद BR03H 3031 नंबर की स्कॉर्पियो से बाराती वापस लौट रहे थे, तभी  इमली चौक के पास चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ से आग लगी स्कॉर्पियो को किसी तरह रोका औऱ दरवाजा खोलकर लोगो को बाहर निकाला।


बारात में शामिल आरजेडी के प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज भी इसी गाड़ी के पीछे चल रहे थे। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड के साथ-साथ मुफ्फसिल थाने की पुलिस को भी दी। टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी स्कॉर्पियो जल चुकी थी।