Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
15-Apr-2025 03:12 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के परसा गांव के इजराहा चौर से मंगलवार की सुबह एक बिजली मिस्त्री का शव बरामद हुआ है. संदिग्ध परिस्थिति हुई इस मौत ने इलाके में हड़कंप मचाकर रख दिया है. मृतक की पहचान इसी गांव के बिजली मिस्त्री संतोष कुमार झा के रूप में हुई है, जिनके पिता का नाम राजकुमार झा बताया जाता है. इनकी उम्र करीब 40 वर्ष है.
मृतक के भाई ने इस मामले में जानकारी दी है कि सोमवार की रात उनके भाई को बिजली ठीक करने के लिए एक कॉल आया था. जिसके बाद वह अपने उपकरण लेकर रात 8 बजे घर से निकल गए. फिर उनका फोन बंद हो गया. सुबह के सात बजे तक उनकी कोई खबर नहीं आने पर परिजन बेचैन हो उठे. इधर गांव में बात फैली की इजराहा चौर में एक शव पड़ा हुआ है.
इस सूचना के बाद परिजन आनन-फानन में इजराहा चौर पहुंचे और जब शव की शिनाख्त की गई तो पता चला यह शव संतोष कुमार कहा की ही है. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक के चचेरे भाई मिंटू झा ने कहा है कि “लोगों का कहना है कि मेरे भाई की मौत करेंट लगने से हुई है मगर मैं यह नहीं मानता. वह एक अनुभवी मिस्त्री थे. अगर उनकी मौत करेंट लगने से हुई होती तो उनके हाथ में दस्ताने और पैरों में विशेष चप्पल होने चाहिए थे, मगर उनके सारे उपकरण बाइक में ही मिले.
ऐसे में परिजन कहते हैं कि संतोष झा की हत्या किसी ने साजिश के तहत कर दी है और शव को फेंक दिया गया है. बाद में यह अफवाह उड़ा दी गई कि उनकी मौत करेंट लगने से हुई है. इस मामले की गहन जांच करवाई जाए और कातिलों का पता लगाया जाए. इस बात की काफी संभावना है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने यह कुकृत्य किया है. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब इसके रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि वाकई में उनकी हत्या की गई या फिर करेंट लगने से मौत हुई है.