ब्रेकिंग न्यूज़

बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह

Home / bihar / sheikhpura-news / नीतीश को पलटू चाचा कहने पर आनंद मोहन ने तेजस्वी पर कसा तंज,...

नीतीश को पलटू चाचा कहने पर आनंद मोहन ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा..वो खुद घोलटू भतीजा क्यों बनते है?

तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मानसिक रूप से बीमार होने के आरोपों पर तीखा तंज किया और सवाल उठाया कि जब नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहा जाता है, तो फिर तेजस्वी यादव क्यों बार-बार उनके पास जाते हैं।

25-Mar-2025 10:32 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर परिसदन में एनडीए नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी के नेताओ द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मानसिक रूप से बीमार होने का आरोप लगाकर हमलावर होने पर तंज कसते हुए आनन्द मोहन ने कहा है कि जब नीतीश कुमार मानसिक बीमार है और उन्हें पलटू चाचा कहते है तो फिर वे बार बार घोलट कर नीतीश कुमार के शरण मे आकर घोलटू भतीजा क्यों बनते है?


आनन्द मोहन ने तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा कि पहले तो उन्हें अपने घर मे बैठक फैसला कर लेना चाहिए।एक तरफ उनके पिता लालू जी कहते है कि नीतीश कुमार के लिए खिड़की- दरवाजा हमेशा खुला हुआ है और एक टायर्ड और रिटायर्ड मुख्यमंत्री को महागठबन्ध में शामिल होकर नेतृत्व करने की गुहार लगाते है।वही तेजस्वी यादव उन्हें थका हुआ बीमार मुख्यमंत्री बताकर हमेशा इस्तीफे की मांग करते रहते है।


प्रशांत किशोर के तीसरे फ्रंट के तौर पर राजनीति करने के सवाल पर आनन्द मोहन ने कहा कि बिहार में तीसरा फ्रंट का कोई भविष्य नही है।सीधी लड़ाई एनडीए और महागठबन्धन के बीच ही है।आनन्द मोहन ने कहा कि पहले भी कुछ लोग तीसरा फ्रंट की बात कर रहे थे। जिनमें कुछ एनडीए में शामिल हो गए और कुछ महागठबन्धन में। आनन्द मोहन ने 2025 चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी।इस मौके पर आनन्द मोहन फ्रेंड्स क्लब के जिला संयोजक जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर,जेडीयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय,सुबोध कुमार,मनीष कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद थे।