ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Home / bihar / गजब! ट्रेन में सीट तो कन्फर्म थी, लेकिन कोच में सीट नंबर 80...

गजब! ट्रेन में सीट तो कन्फर्म थी, लेकिन कोच में सीट नंबर 80 नहीं मिला, दो DRM भी असमंजस में

वैशाली एक्सप्रेस में सीट नंबर 80 को लेकर दो डीआरएम उलझ गए। यात्री को कन्फर्म सीट मिली, पर कोच में सीट ही नहीं। डीआरएम समस्तीपुर ने दिल्ली डीआरएम को सूचित किया, फिर दोबारा जांच की बात हुई। मामला पीसीसीएम एनआर को सूचित किया गया, पर समाधान नहीं निकला।

24-Feb-2025 09:16 AM

By First Bihar

वैशाली एक्सप्रेस में एक यात्री की सीट को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि दो रेल मंडलों के डीआरएम भी इसे सुलझाने में नाकाम रहे। मामला ट्रेन संख्या 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस का है, जिसमें यात्री अभिषेक श्रीवास्तव को यात्रा के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


अभिषेक ने नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन पकड़ी थी, लेकिन जब वह कोच में पहुंचा तो हैरान रह गया। उसके टिकट पर स्लीपर कोच एस-2 में सीट संख्या 80 कन्फर्म थी, लेकिन कोच में इस नंबर की कोई सीट नहीं थी। इससे परेशान होकर यात्री ने तुरंत रेलवे अधिकारियों और आईआरसीटीसी को टैग कर सोशल मीडिया पर शिकायत की।


यात्री की शिकायत पर सबसे पहले समस्तीपुर डीआरएम ने दिल्ली डीआरएम को टैग कर जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली डीआरएम ने फिर समस्तीपुर डीआरएम से मामले को देखने को कहा। लेकिन समस्तीपुर डीआरएम ने फिर दिल्ली डीआरएम से कहा कि चूंकि चार्ट दिल्ली में बना है, इसलिए कोच प्रोफाइल वहीं से चेक किया जाए। 


जब मामला ज्यादा पेचीदा हो गया तो इसे पीसीसीएम (प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर) एनआर को भेजा गया ताकि जांच आगे बढ़ सके। घंटों माथापच्ची के बाद भी इस पूरे मामले में कोई ठोस हल नहीं निकल सका। न तो सीट नंबर 80 मिल पाई और न ही यात्री को अपनी समस्या का समाधान मिल सका।