हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Feb-2023 02:54 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक सत्तू फैक्ट्री में तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव होने लगा. रिसाव के साथ अचानक आग पकड़ ली. इस क्रम में आग की चपेट में आने से काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर झुलस गये. सभी झुलसे हुए लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.
यह घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात के मधौल स्थित एक सत्तू फैक्ट्री में हुई है. बताया जा रहा है घटना के बाद फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक फरार हो गया. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गयी.
बताया जा रहा है कि सत्तू फैक्ट्री में चना को उबालने के लिए गैस चालू किया गया. इसी बीच पाइप से गैस का रिसाव होने लगा. फिर तेज ताप के कारण उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं. इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना में करीब आधा दर्जन मजदूर घायल है. घटना को लेकर तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने तीन लोगों के झुलसने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक फरार है. आगे की कार्रवाई हो रही है.
इस घटना में श्तानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. और घायल मजदूरों को अंदर से बहार निकाला.