ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Apr-2026 02:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: रोहतास के सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी गांव में आज बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
खेत के ऊपर से गुजरने वाले हाई वोल्टेज तार से निकली चिंगारी के कारण आग फैल गई और लगभग डेढ़ सौ बीघा से अधिक लहलहाती हुई गेहूं की फसल जल गई। शिवसागर थाना की पुलिस ने दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया।
वहीं, ग्रामीणों ने भी आग को फैलने से रोकने के लिए अपने स्तर पर काफी प्रयास किए। तेज़ गर्म हवा के कारण आग जल्दी फैल रही थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर घटनास्थल की तस्वीरें साझा कर फसल के जलने की भयावहता दिखाई।