ब्रेकिंग न्यूज़

7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या

Home / bihar / BIHAR: चर्चित सजल अपहरण कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड निकला साथ रहने वाला डॉक्टर

BIHAR: चर्चित सजल अपहरण कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड निकला साथ रहने वाला डॉक्टर

छपरा के अपहरण कांड में सारण पुलिस ने मास्टरमाइंड डॉक्टर एस.एन. सिंह सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस सनसनीखेज मामले में डॉक्टर ने अपने साथ रहने वाले को अपहरण व फिरौती की योजना में शामिल किया।

19-Dec-2025 10:08 PM

By First Bihar

CHAPRA: छपरा के बहुचर्चित अपहरण मामले की गुत्थी को सारण पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज कांड में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली लगने के बाद मास्टरमाइंड डॉक्टर समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि डॉक्टर सजल के अपहरण और हत्या की साजिश किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उनके साथ रहने वाले डॉक्टर एस.एन. सिंह ने ही रची थी। पुलिस के अनुसार, एनेस्थेटिक डॉक्टर एस.एन. सिंह ही इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड है।


प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि डॉक्टर एस.एन. सिंह ने मास्टर प्लान तैयार कर उन्हें इस वारदात के लिए हायर किया था।


गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा निवासी रंजन राय, अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी सोनू राय, पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड निवासी डॉक्टर एस.एन. सिंह उर्फ शिवनारायण सिंह, उनका कर्मी हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी मोंटी भारती तथा छपरा नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज निवासी धीरज गिरी शामिल हैं।


पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और पांच खोखा बरामद किए हैं। मुठभेड़ में रंजन राय और सोनू राय के पैर में गोली लगी है। एसएसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड डॉक्टर एस.एन. सिंह ने फिरौती के उद्देश्य से इस पूरे अपराध को अंजाम दिलवाया था, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की योजना थी।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट