हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें?
21-Nov-2025 10:42 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा के टाउन थाना परिसर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एलटीएफ पुलिस की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 56 वर्षीय महिला आरती देवी की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब नगर थाना के सिपाही ने वाहन स्टार्ट किया और अचानक एक्सेलरेटर दब जाने से स्कॉर्पियो तेजी से आगे बढ़ गई।
मृतका की पहचान आरती देवी, जो पुरानी गुरहट्टी मोहल्ला निवासी गोविंद प्रसाद की पत्नी के रूप में हुई है। वह वर्षों से थाने में पुलिस पदाधिकारियों के लिए खाना बनाने का काम करती थीं। हादसे के वक्त वह खाना बनाकर लौट रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में पहले से चालक बिहारी और पुलिस जवान कुंदन कुमार बैठे हुए थे। जैसे ही जवान कुंदन ने वाहन स्टार्ट किया, नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी आरती देवी को टक्कर मारते हुए दूसरे वाहन से जा भिड़ी। गंभीर रूप से घायल आरती देवी को तुरंत छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार और एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह अस्पताल पहुंचे। बाद में सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष भी थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी के निर्देश पर निजी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा यातायात थाना में सिपाही और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।