ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
03-Oct-2019 08:54 AM
By RAJ
NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला है. दरअसल एक लड़की को सांप ने डस लिया. जिसके बाद लड़की के परिजन उसका इलाज कराने अस्पताल लाये लेकिन हद तो तब हो गई जब परिजन सांप को भी डिब्बे में बंदकर अस्पताल ले आए.
डॉक्टरों को विश्वास हो कि लड़की को सांप ने ही काटा है, परिजन सांप को पकड़कर अस्पताल ले आये. परिजनों ने जब अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को बाहर निकाला तब मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सांप को देखते ही अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज डर के मारे अपना बेड छोड़कर भाग खड़े हुए.
हालांकि जब परिवार के लोगों ने बताया कि सांप मरा हुआ है, तब डॉक्टर्स के साथ-साथ पेशेंट ने भी राहत की सांस ली. वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के डॉक्टर अक्सर सर्पदंश के शिकार मरीज का सही तरीके से इलाज इसलिए नहीं करते क्योंकि डॉक्टरों को भरोसा नहीं होता है कि मरीज को सांप ने ही काटा है. लिहाजा परिजन सांप को ही अपने साथ ले आये. सर्पदंश से पीड़ित मुस्कान के पिता ने बताया कि बेटी का इलाज सही तरीके से हो जाए इसलिए जब सांप ने उसे डसा तब हिम्मत करके उन्होंने सांप को मार दिया फिर डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर आए.