ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / bihar / samastipur-news / ई-रिक्शा में करंट आने की घटनाएं बढ़ी: बेगूसराय में मां-बेटे की मौत के...

ई-रिक्शा में करंट आने की घटनाएं बढ़ी: बेगूसराय में मां-बेटे की मौत के बाद सहरसा में बुजुर्ग की गई जान, बेटा-बहू भी झुलसे

सहरसा के सौरबाजार थाना इलाके में चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में करंट आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा और बहू भी झुलस गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले बेगूसराय में भी ई-रिक्शा करंट से मां-बेटे की मौत हुई थी।

02-Oct-2025 08:42 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: ई-रिक्शा में करंट आने से लगातार मौतें हो रही है। ताजा मामला सहरसा का है जहां ई-रिक्शा में करंट आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। वही बेगूसराय में भी ई-रिक्शा में करंट आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। ऐसी घटनाओं को रोकना बहुत जरूरी है, इसके लिए समय-समय पर ई-रिक्शा की सर्विसिंग होनी चाहिए।


घटना सहरसा के सौरबाजार थाना ईलाके की है जहां करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बेटा और बहू बिजली के करंट से बुरी तरह झुलस गए। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान सौरबाजार थाना इलाके के भवटिया वार्ड नंबर 7 निवासी 70 वर्षीय बिशनदेव पंडित उर्फ बुधो पंडित के रूप में हुई है। 


जबकि घायल की पहचान 32 वर्षीय मनोज पंडित और 22 वर्षीय ममता कुमारी के रूप में हुई है। मृतक को 4 संतान हैं। जिसमें एक बड़े बेटे की मौत इसी साल अप्रैल महीने में ब्रेन हेमरेज की वजह से हो गई थी। जिसमें तीन बेटे में ललित ई रिक्शा चलाकर परिवार की परवरिश किया करता है। बीती रात वो अपने ई रिक्शा को चार्ज में लगाकर घर में जाकर सो गया। सुबह ललित के पिता विशुनदेव पंडित स्नान करने के बाद पूजा करने के लिए ई रिक्शा के पास अगरबत्ती दिखाने लगे।


 इसी दरमियान उनका हाथ ई-रिक्शा में सट गया और पूरे शरीर में करंट दौड़ गया वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पिता की आवाज सुनकर घर से निकले बेटे मनोज और ललित की पत्नी ममता जैसे ही उन्हें बचाने के लिए दौड़ी और उनके शरीर को जैसे ही छुआ इस दौरान दोनों को करंट लग गया और वह दोनों भी करंट लगने से झुलस गए। जबकि घर के अन्य सदस्यों ने लाठी मारकर सभी को अलग किया। 


इस दौरान बुजुर्ग पिता को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। जबकि देवर और भाभी को सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाज चल रहा है। करंट लगने से मौत की जानकारी सौरबाजार थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.