बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
30-Mar-2025 06:02 PM
By First Bihar
SAHARSA: सहरसा के वार्ड संख्या 19 स्थिति एक मकान के बंद कमरे से युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कुसूमी गांव वार्ड 14 निवासी मिथलेश कुमार मिलन के 22 वर्षीय पत्नी श्रुति कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का मायका समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में है।
मृतका ने शादीशुदा युवक से लव मैरेज किया था। मृतका की माँ अनीता देवी ने बताया कि मेरी बेटी से प्रेम विवाह यह कहकर किया था कि मैं कुंवारा हूं और शादी के एक साल बाद बेटी श्रुति कुमारी को पता चला की पति ने धोखा देकर उससे शादी की है। मृतका की माँ ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि पति मिथिलेश का कहना है कि 2023 के फरवरी महीने में वह वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। वापसी के दौरान ट्रेन में समस्तीपुर की श्रुति से मुलाकात हुई थी फिर बातचीत प्यार में कब बदल गया पता नहीं चल सका।
लड़की कह रही थी कि मैं आपसे ही प्यार करती हूं और आप मुझसे शादी कर लो। इसके बाद मेरे मना करने के बाद भी उसने शादी करने का मन बना लिया। 2023 के 25 नवम्बर को कोर्ट से एफिडेविट बनाया और शादी कर ली। जिसके बाद मधेपुरा के पार्वती साइंस कॉलेज के बगल में किराए के मकान में दोनों रहने लगे। वहांं एक साल बीत गया तब फिर उसे सहरसा के गांधी पथ में किराए के मकान में रखा गया। लेकिन किसी कारणवश वहां से भी मकान खाली करना पड़ा और फिर शहर के विद्यापति नगर, वार्ड नंबर 19 स्थित विनय मिश्रा के घर में किरायेदार के रूप में बीते 24 मार्च 2025 को शिप्ट हुआ था।
उसने बताया कि 29 मार्च को उसने अपनी पत्नी को फोन पर मैसेज भी किया लेकिन वह जवाब नहीं दे रही थी। उसका कहना है कि रविवार को भी जब उसने कोई जवाब और घर आने पर दरवाजा नहीं खोला तो डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। सदर थाने की पुलिस पहुंची और मृतका के परिजन के घटना की सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर कमलकांत तिवारी ने कहा कि बंद कमरे में एक डेड बॉडी मिली है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।