Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
10-Mar-2025 09:11 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News : बड़ी खबर सहरसा जिले से आ रही है. जहां जिले में अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है, दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित पूरब बाजार में अहले सुबह करीब 4 बजे इस वारदात को अंजाम दिया है.
ये 5 नकाबपोश चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर में रखे 55,000 रुपये चुरा लिए. पीड़ित दुकानदार ने सदर थाने मे लिखित शिकायत की है. दुकान के मालिक विकास कुमार ने बताया कि रात को दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे.
अगली सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखी नकदी गायब थी. जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो दंग रह गए. चोरी की घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि कैसे अज्ञात चोरों ने अपनी पहचान को छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क पहन रखा था. पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है. साथ ही चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई है.
फिलहाल सदर थाना की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस जल्द ही सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की पहचान इन चोरों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है. हालांकि यह काम बेहद मुश्किल होने वाला है क्योंकि इन चोरों ने मास्क धारण किया हुआ था. देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले को कैसे सुलझाती है.