ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा?

Home / bihar / samastipur-news / Amrit Bharat Train: बिहार को मिलेगी 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन,...

Amrit Bharat Train: बिहार को मिलेगी 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन, इस रूट पर चलेगी, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Amrit Bharat Train: बिहार को जल्द ही दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। दरभंगा के बाद एक और स्टेशन से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।

28-Mar-2025 12:09 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Amrit Bharat Train: बिहार को जल्द ही दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। भारतीय रेलवे अप्रैल 2025 से सहरसा से नई दिल्ली के बीच इस हाई-स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस ट्रेन का संचालन 14 अप्रैल 2025 से शुरू किया जा सकता है।


इस हाई-स्पीड ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे यह अन्य प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में दिल्ली तक का सफर कम समय में पूरा करेगी। हाई स्पीड अमृत भारत ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिसमें 11 जनरल, 8 स्लीपर, 1 पैंट्री कार और 2 लगेज कम एलएसआरडी कोच शामिल होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें एलईडी लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और फोल्डिंग टेबल जैसी सुविधा मिलेगी।


यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर आधारित होगी, यानी इसके दोनों सिरों पर इंजन लगे होंगे, जिससे ट्रेन की गति और स्थिरता बेहतर होगी। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल दरभंगा से नई दिल्ली के बीच देश की पहली अमृत भारत ट्रेन शुरू की गई थी। अब सहरसा से दिल्ली के बीच यह ट्रेन बिहार के लिए दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी।