बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
10-Jun-2025 08:31 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भेलवा में एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन महिला और सांप दोनों को लेकर अस्पताल पहुंच गये और वहां के डॉक्टर को डिब्बा में बंद सांप को दिखाते हुए बताया कि इसी ने काटा है। लेकिन जब तक डॉक्टर इलाज शुरू करते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अस्पताल प्रशासन ने सहरसा सदर थाने की पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान सहरसा नगर निगम के भेलवा वार्ड नंबर 3 निवासी रामलोचन यादव की 35 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति दिल्ली में मजदूरी किया करते हैं और वह घटना के दिन भी दिल्ली में ही है। उसके रिश्तेदार नीतीश कुमार ने बताया कि वे मंगलवार को घर में वह साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसके हाथ में सांप काट लिया।
उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। बगल के रिश्तेदार जब उसे आवाज देकर बुलाया वह जमीन पर गिरी पड़ी हुई थी। जिसे देखकर उसे तुरंत सदर अस्पताल उठाकर लाया गया। जहां डॉक्टर ने देख कर उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इधर परिजन घर के आसपास के बिल में खोजबीन किया तो घर में एक जहरीला सांप मिला। जिसको उन लोगों के द्वारा पकड़कर एक डिब्बे में बंदकर दिया गया और साथ ही सहरसा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
इधर अस्पताल परिसर में सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सदर अस्पताल में महिला की मौत की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गई। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जहरीले सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई है। उक्त मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।