Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
12-Oct-2025 03:30 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन हर स्तर पर प्रयास में जुटी हुई है। चुनाव में किसी तरह का खलल नहीं हो, इसके लिए सहरसा मंडल कारा में बंद सात बंदियों को अन्य कारा स्थानांतरण कर भेजा गया है। इनमें ऐसे बंदी शामिल हैं जो जेल के अंदर रहकर भी चुनावी माहौल को खराब कर सकते थे।
स्थानीय स्तर पर रहने से जेल के अंदर से भी चुनाव में अपने प्रभाव से खलल डालने की आशंका थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा ऐसे बंदियों की सूची तैयार कर डीएम से प्रस्ताव लेकर अन्य जेल स्थानांतरित किया है। सहरसा मंडल कारा में बंद गंगा शर्मा को मंडल कारा जमुई भेजा गया है। अमित पासवान को मंडल कारा अररिया स्थानांतरित किया गया है। भानू मंडल और उदीश यादव को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेजा गया है।
वहीं लीलसागर यादव को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर और विकास कुमार यादव को केंद्रीय कारा बक्सर भेजा गया है। सहरसा मंडल कारा से स्थानांतरित कर भेजे गए इन बंदियों पर संगीन अपराध के मामला दर्ज हैं और आपराधिक संगठन का संचालन करते हैं। अपने क्षेत्र में जेल के अंदर से चुनावी माहौल बिगाड़ सकते थे। इस संबंध में मंडल कारा अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि सात बंदियों को वर्तमान में भेजा गया है। जिस पर चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका थी। चुनाव बाद फिर सभी वापस सहरसा जेल आएंगे।
