ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / bihar / saharsa-news / बिहार में अपराधी बेलगाम: सहरसा में खनन विभाग के डाटा ऑपरेटर को मारी...

बिहार में अपराधी बेलगाम: सहरसा में खनन विभाग के डाटा ऑपरेटर को मारी गोली, हालत नाजुक

सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने खनन विभाग के डाटा ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

24-Nov-2025 10:04 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने सहरसा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने डाटा ऑपरेटर को अपना निशाना बनाया है। जिसे गोली मार दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


घायल डाटा ऑपरेटर की पहचान 35 वर्षीय मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। जो बिहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं० - 4, सत्तर के रहने वाले हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा के पास हुई है। जख्मी ऑपरेटर को दो गोली लगी है। जिसमें एक गोली आर पार हो गया वहीं एक गोली अभी पंजारा में फंसा हुआ है।


मिली जानकारी मुताबिक जख्मी ऑपरेटर अपने गांव सत्तर से सहरसा शहर के भावी साह चौक लौट रहे थे। जख्मी डाटा ऑपरेटर खनन विभाग जमुई में पोस्टेड हैं। परिजनों कि माने तो सुरेंद्र यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार अपने घर से बाईक पर सवार होकर अकेले सहरसा जा रहे थे। उसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के जरसैन एवं मत्स्यगंधा के बीच बाईक सवार दो बदमाशों ने दो गोली चलाई। जिसमें एक गोली पेट लगने से मृत्युंजय गंभीर रुप से जख्मी हो गए। 


जख्मी का इलाज सूर्या अस्पताल में चल रहा हैं। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया की आज देर शाम सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति को बाईक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। 


घटनास्थल पर FSL और डीआईयू की टीम पहुँचकर जाँचकर रही है। घटना के संबंध में अभी कुछ भी जानकारी नहीं है, फिलहाल पुलिस मामले की जाँचकर रही है। घटना के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही गोलीबारी की घटना का पटाक्षेप किया जायेगा और घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।