ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / bihar / saharsa-news / SAHARSA: अपराध की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार, हथियार और स्मैक बरामद

SAHARSA: अपराध की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार, हथियार और स्मैक बरामद

सहरसा में गुप्त सूचना पर बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने युवक को पिस्टल, तीन गोली और दस पीस स्मैक के साथ गिरफ्तार किया; आरोपी की पहचान रुकेश यादव के रूप में हुई, कार्रवाई जारी।

15-Sep-2025 10:39 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां अपराध की योजना बनाते एक बदमाश को बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार बदमाश के पास से दस पीस स्मैक भी पुलिस ने बरामद किया है। 


सिमरी बख्तियारपुर  एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के काठो पंचायत स्थित चपराम चौक के समीप एक युवक लोडेड हथियार के साथ खड़ा है। जो किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के सत्यापन के उपरांत थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ जैसे ही चपराम चौक के समीप पहुंचे कि पुलिस को देखकर युवक भागने लगा।


 भाग रहे युवक को वहां मौजूद पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलासी ली तो उसके पास से एक पिस्टल, तीन गोली और दस पीस स्मैक बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने उसका मोबाईल भी जब्त कर लिया। पुलिस को पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बलवाहाट थाना क्षेत्र के भवदेवा गांव निवासी सुधीर यादव का पुत्र रुकेश यादव बताया। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि अपराध की योजना बनाते एक बदमाश को हथियार व तीन गोली एवं दस पीस स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि अपराधी को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।