Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी
06-Sep-2025 07:58 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत उत्पाद विभाग की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ई-रिक्शा से हो रही कोरेक्स की तस्करी का भंडाफोड़ किया और 1000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया।
सहरसा में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक कोरेक्स तस्कर ई रिक्शा से कोरेक्स की तस्करी कर रहा था, जिसकी गुप्त सूचना उत्पाद पुलिस को मिली थी।
प्राप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक, रैक प्वाइंट के पास से एक ई रिक्शा चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। ई रिक्शा पर लोड कार्टून की जांच की गई तो भारी मात्रा में कोरेक्स बरामद हुआ। पुलिस ने पांच कार्टून में बंद 1000 बोतल कोरेक्स बरामद किया।
गिरफ्तार कोरेक्स तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक निवासी अंशु उर्फ राजा कुमार और ई रिक्शा चालक की पहचान रामफल साह टोला निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में एएसआई अविनाश कुमार, मधनिषेध सिपाही दिलीप कुमार, गृहरक्षक विजय कुमार, अमरजीत कुमार साह और सिंकी कुमारी शामिल रही।