ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / bihar / saharsa-news / SAHARSA: शराब के बाद अब बुलेट से स्मैक की डिलीवरी: 2 तस्करों को...

SAHARSA: शराब के बाद अब बुलेट से स्मैक की डिलीवरी: 2 तस्करों को पुलिस ने दबोचा

सहरसा पुलिस ने NH-107 पर बुलेट से स्मैक की होम डिलीवरी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 46.70 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

22-Nov-2025 10:18 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में शराब की होम डिलीवरी तो आपने सुना होगा अब स्मैक की भी होम डिलीवरी की जा रही है, वो भी बुलेट से धंधेबाज स्मैक घर पर पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से है जहां  सिमरी बख्तियारपुर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 


यह कार्रवाई शुक्रवार की देर रात एनएच-107 स्थित भिखा गाछी के पास की गई। पुलिस ने एक बुलेट बाईक से 46.70 ग्राम स्मैक बरामद किया है। दोनों तस्कर बाईक से मादक पदार्थ की डिलीवरी करने जा रहे थे। पुलिस ने मौके से बुलेट बाईक भी जब्त किया है। शनिवार को थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को मादक पदार्थ के तस्करी की सूचना मिली थी। 


रात 11:56 बजे सूचना मिली थी कि एक बुलेट बाईक से दो युवक सरडीहा से भौरा की ओर तस्करी के लिए मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुअनि रामनाथ पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम रात में गश्त पर थी। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और तुरंत पीछा किया। रात 12:15 बजे भिखा गाछी के पास पुलिस ने घेराबंदी कर बाईक को रोक लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गौसपुर गांव निवासी गदर कुमार और भौंरा गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। 


तलाशी के दौरान सोनू कुमार की जैकेट से काले प्लास्टिक में लिपटा चिपचिपा पदार्थ मिला, जिसकी पहचान स्मैक के रूप में की गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किए गए वजन में इसकी मात्रा 46.70 ग्राम पाई गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। तस्करों के आपराधिक नेटवर्क की जांच जारी है। वहीं इस बाबत एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में बख्तियारपुर पुलिस की बड़ी सफलता है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।