ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / bihar / saharsa-news / लालू यादव के कथित आलीशान बंगले पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी के...

लालू यादव के कथित आलीशान बंगले पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी के बाद अब नीरज कुमार ने भी की बंगले में स्कूल खोलने की मांग

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने भी लालू यादव के कथित आलीशान बंगले की जांच कर अवैध संपत्ति पाए जाने पर उसे जब्त कर स्कूल खोलने की मांग की है।

14-Dec-2025 09:50 PM

By First Bihar

SAHARSA: बिहार के डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। सम्राट चौधरी ने लालू यादव के निर्माणाधीन कथित आलीशान घर को अवैध रूप से अर्जित संपत्ति बताते हुए उसे जब्त कर वहां स्कूल खोलने की बात कही थी। अब इस बयान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।


बिहार के सहरसा में पूर्व मंत्री सह वर्तमान में छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने इस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई निश्चित रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि आखिर किन-किन घोटालों के पैसे से इतना बड़ा बंगला बनवाया जा रहा है।


नीरज कुमार बबलू ने कहा कि गृहमंत्री ने जिस तरह से बयान दिया है, उससे साफ है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। यह देखा जाना चाहिए कि जमीन फर्जी है या वैध, और यह संपत्ति किस पैसे से बनाई जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं यह चारा घोटाले, अलकतरा घोटाले या जमीन घोटाले से जुड़े पैसे से तो नहीं बनाई गई है।


भाजपा विधायक ने आगे कहा कि अगर जांच में यह साबित होता है कि संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई है, तो उसे जब्त किया जाना चाहिए और उस स्थान पर स्कूल या अन्य बड़े सरकारी संस्थान खोले जाने चाहिए, ताकि वह संपत्ति सार्वजनिक हित में उपयोग हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि गृहमंत्री ने इस तरह का बयान दिया है, तो निश्चित तौर पर इस दिशा में कार्रवाई होगी और कानून के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।