Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
15-Sep-2025 03:22 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा में एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान जान बचाने के लिए वहां से भागे अधिकारी आग की चपेट में आ गए, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई।
दरअसल, सहरसा के नरियार स्थित के एक मकान में ख़डी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर अफरा तफरी मच गई और किराए पर रह रहे लोग घर से बाहर निकलने लगे। इसी क्रम में एक 58 वर्षीय व्यक्ति भागने क्रम में गिर गए और आग में बुरी तरह झुलस गया।
जख़्मी की पहचान सहरसा जिला के पशुपालन पदाधिकारी डॉ कुमोद कुमार के रूप में हुई है, जो छपरा जिले के पसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे सहरसा में बीते एक साल से जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं और सहरसा नगर निगम के वार्ड 11 नरियार स्थित राजीव कुमार झा के आरती कुंज मकान में किराएदार के रूप में रह रहे हैं।
जख़्मी डॉ कुमुद कुमार ने बताया कि अहले सुबह मकान में सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। लोगों द्वारा घर से निकलने के लिए आवाज दी गई तो उन्होंने घर से बाहर निकाल कर दौड़ना चाहा। लेकिन गाड़ी से निकल रहे डीजल पर पैर फिसल गया और गिरकर जख्मी हो गया।
इसके बाद जख्मी हालत में सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। अस्पताल में आधे घंटे तक उनका कोई भी ट्रीटमेंट नहीं किया जा सका। फिलहाल जिला पशुपालन पदाधिकार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।