ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / rohtas-news / सासाराम में मुठभेड़: 2 अपराधी को लगी गोली, अगवा शिक्षक बरामद

सासाराम में मुठभेड़: 2 अपराधी को लगी गोली, अगवा शिक्षक बरामद

रोहतास के सासाराम में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया गया। दो अपराधियों को गोली लगी, सात गिरफ्तार, हथियार बरामद।

23-Aug-2025 09:53 PM

By MANOJ KUMAR

ROHTAS: रोहतास जिले के सासाराम में देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के तकिया मुहल्ले में पुलिस ने अपराधियों के एक गिरोह को घेर लिया। यह वही गिरोह है जिसने कोचस के मध्य विद्यालय कपसिया के शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार का अपहरण कर रखा था। मुठभेड़ में पुलिस ने अपहृत शिक्षक को सकुशल मुक्त करा लिया।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी सूत्रों से मिली 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी गिरोह अपहृत शिक्षक को लेकर तकिया क्षेत्र में ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी प्रभात उर्फ सोनू गुप्ता और सुरेश राम के पैर में गोली लगी, जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


7 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का खुलासा हो सके।


अपहृत शिक्षक दिलीप बरामद

बताया जा रहा है कि अपहृत शिक्षक दिलीप कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अपहरण के इस मामले ने जिले में सनसनी फैला दी थी। मुठभेड़ के बाद तकिया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।