ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Home / bihar / Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Road Accident: सिवान के अफराद मोड़ पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में भोला साह, अली हुसैन और अरविंद गोंड की मौत।

10-Jun-2025 08:42 AM

By First Bihar

Road Accident: सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अफराद मोड़ के पास एक ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक मुजफ्फरपुर से आम लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


हादसा महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के समीप सोमवार मध्यरात्रि को हुआ। पिकअप वाहन, जिसमें तीन लोग सवार थे, मुजफ्फरपुर से आम लेकर सिवान लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी भोला साह, अली हुसैन और संजलपुर निवासी अरविंद कुमार गोंड के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय कम दृश्यता को हादसे की वजह माना जा रहा है।