ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / RJD नेता और पूर्व मंत्री की पत्नी की कोरोना से मौत, पटना में...

RJD नेता और पूर्व मंत्री की पत्नी की कोरोना से मौत, पटना में संक्रमण नहीं थमा

11-Sep-2020 06:52 AM

PATNA : आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की पत्नी की मौत कोरोना कि वजह से हो गई है। पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की पत्नी सलमा खातून की मौत गुरुवार की रात को हो गई। उनका पटना एम्स में इलाज चल रहा था। 24 अगस्त को 65 साल की सलमा खातून कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और तब से वह लगातार पटना एम्स में एडमिट थीं। लेकिन गुरुवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। 


गुरुवार को कुल 5 मरीजों की मौत हुई है हालांकि मौत का आंकड़ा पहले से कम हुआ है लेकिन अभी भी राजधानी पटना में संक्रमण के मामले लगातार मिल रहे हैं। पीएमसीएच कोविड अस्पताल में पटना की बसंती देवी की मौत हो गई जबकि एनएमसीएच में रोहतास के सुनील कुमार की मौत कोरोना की वजह से हुई है। एम्स में 3 मरीजों की मौत हुई है इनमें बिहारशरीफ के संतोष कुमार गुप्ता, नालंदा के राम कुमार और मुजफ्फरपुर की बधुत देवी शामिल हैं। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 53 की पार्षद किरण मेहता के पति धनंजय मेहता की भी मौत कोरोना से हो गई है। वह सैनिटाइजेशन अभियान के दौरान पिछले दिनों पॉजिटिव हो गए थे और पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा था।


गुरुवार को पटना में कुल 295 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। पटना में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 23000 के पास जा पहुंचा है हालांकि इनमें से 20,000 से ज्यादा मरीज किए हुए हैं। अभी भी पटना जिले में 2111 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को पालीगंज में 12, कंकड़बाग में 7, राजा बाजार में 6, बिहटा में 6, फतुहा में 6, खाजपुरा में 5, बाढ़ में 5, गर्दनीबाग में 4, अनीसाबाद में 4, इंद्रपुरी में 3, राजवंशी नगर में 3, गोविंद मित्रा रोड में 4, दानापुर में 4, खेमनीचक में 3 मरीज मिले हैं।