Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा
26-Jan-2021 03:50 PM
PATNA : गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश राज्यभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ-साथ कई अतिथि भी पहुंचे, जिन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और गणत्रंत्र दिवस की बधाई दी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी राज्यपाल से भेंट करने पहुंचे. इन राजनेताओं के अलावा बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार और राज्य के डीजीपी एसके सिंघल भी महामहिम से मिलें पहुंचे.
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन किया. झंडोत्तोलन के बाद राज्यपाल ने लोगों को संबोधित किया. राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी.
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा, 'आज हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना है. राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शान्ति बनाये रखना है. शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है.'