छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
28-Feb-2023 08:30 AM
By First Bihar
PATNA: यात्री ट्रेन से हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेवल करके अपने घरों को पहुंचते हैं. ऐसे में अगर रेलवे ट्रेनों को कैंसिल कर देता है तो यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. तो अगर आप भी बिहार में train से सफ़र करने वाले है तो यह खबर आपके काम की है. बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा ग्रामीण-गोल्डेनगंज के बीच समपार संख्या 39 और कठकुईया-पडरौना के मध्य समपार संख्या 62 और 63 पर एलएचएस का काम होना है. इसके लिए ब्लॉक के कारण तीन ट्रेनें रद्द रहेंगी. साथ ही ट्रेनों मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेट, नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण किया गया है. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी.
आपको बता दें कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन हुआ है. जिसमें दो मार्च को 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी. और दो मार्च को ही 02564 नयी दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल : गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी तो 3 मार्च को 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी.
तो वही कुछ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन के तहत बदलाव किए गए है. बता दें तीन मार्च को 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण स्टेशन तक हो जाएगी. वही तीन मार्च को 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण स्टेशन से तो 3 मार्च को ही 12530 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण स्टेशन तक और तीन मार्च को 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस छपरा स्टेशन से चलेगी.