बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
05-Jul-2020 06:05 PM
PATNA : जन अधिकार छात्र परिषद ने पांचसूत्री मांगो को लेकर पटना इनकम टैक्स गोलंबर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ, रूम रेंट माफ करने की मांग को लेकर,सभी यूनिवर्सिटी के छात्रों को प्रमोट करने, स्टेट अभ्यर्थियों, दरोगा अभ्यर्थियों, बीपीएसी अभ्यर्थियों को न्याय देने, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और पटना यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष मनीष यादव की रिहाई की मांग को लेकर छात्र परिषद ने प्रदर्शन किया।
जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि बिहार से जाने वाली ट्रेनों में जेनरल टिकट कटाकर बाथरूम में बैठ कर सफर करने के लिए मजबूर बिहारियों की पहली लड़ाई गरीबी से है। निजीकरण होने से गरीब व्यक्ति के लिए ट्रेन का टिकट खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा। वो खुद को समाज से अलग खड़े हुए अपमानित महसूस करेंगे। रेलवे की नौकरियों के उम्मीद में लाखों बिहारी छात्र तैयारी करते हैं,निजीकरण से सरकारी नौकरियां खत्म होगी।
विशाल कुमार ने कहा कि यदि बिहार के रेलवे पटरियों पर निजी कंपनियों की ट्रेन चलती है तो जन अधिकार छात्र परिषद रेलवे पटरियों पर सो कर विरोध करने को विवश होगा। जन अधिकार छात्र परिषद के विरोध प्रदर्शन में जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव आदित्य मिश्रा, सन्नी यादव, पटना जिलाध्यक्ष विक्की कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार, मंजय कुमार, प्रेम सम्राट, रोहित कुमार, नवदीप कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, दानिश कुमार, पंकज कुमार आदि छात्र उपस्थित रहे।