Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
08-Jan-2025 12:41 PM
By First Bihar
TRAIN NEWS : बिहार में एक बार फिर से बड़ा रेल हादसा टल गया। खबर यह है कि आनंद बिहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे पोल टकरा गई। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पूर्वी चंपारण के चैलाहा हॉल्ट के 169 किलोमीटर के पास असामाजिक तत्वों ने डाउन रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का पोल रख ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। इस कारण से आनंद बिहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे पोल टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने रेल ट्रैक पर रखे सीमेंटेड पोल मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बापूधाम रेलवे स्टेशन से कुछ दुरी चैलाहा हॉल्ट के पास असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की नियत से ट्रैक पर बोल्डर डाल दिया, ड्राइवर की नजर पड़ी जिसके वजह से एक बड़ी घटना होने से पहले रूक गया। यह घटना चैलाहा हॉल्ट के 169 किलोमीटर के समीप हुई।
बताया जा रहा है कि आनंद विहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस इस पोल से टकरा गई, लेकिन ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।सीमेंटेड पोल से टकराने के बाद ट्रेन में थोड़ी देर के लिए स्थिति गंभीर हो गई। लेकिन चालक ने समय पर ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। इससे यात्रियों की जानमाल की क्षति नहीं हुई।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ, रेल पुलिस और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सीमेंटेड बेंच को तोड़कर बनाया हादसे का षड्यंत्र माना जा रहा है कि चैलाहा हॉल्ट पर यात्रियों के बैठने के लिए रखी गई सीमेंटेड बेंच को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर उसके पोल और मलबे को रेल ट्रैक पर रख दिया। इस कृत्य का उद्देश्य ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करना था। रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर चंदन पासवान ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रबंधन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।