Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
04-Jan-2025 12:17 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां EOU की टीम ने रेड मारी है। इस छापेमारी के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। यह छापेमारी एक जमीन कारोबारी के घर पर की जा रही है। इनपर आय से अधिक संपति का मामला दर्ज है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में गड़बड़ी करने वाले व्यवसाईयों के घर केंद्रीय एजेंसी और आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी और केंद्रीय एजेंसी की टीम मोतिहारी के पतारा नीरज सिंह के आवास पहुंची जहां व्यवसायी नीरज कुमार सिंह के आवास पर लगभग 3 घंटे से छापा चल रहा है।
बताया जाता है कि नीरज कुमार सिंह जमीन से जुड़े कारोबार के साथ-साथ एक बड़े व्यवसाय भी हैं और आर्थिक अपराध इकाई की नजर इनपर काफी दिनों से थी। इन्होंने काफी कम समय मे जमीन कारोबार से जुड़कर करोड़ों की सम्पति बनाई है। अब शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध की इकाई की टीम थाना पुलिस के दल बल के साथ नीरज सिंह के आवास पहुंची और जांच कर रही है।
इधर, रक्सौल के एक बड़े व्यवसाय के घर भी केंद्रीय एजेंसी कि छापेमारी चल रही है। फिलहाल मामले को लेकर जानकारी हासिल की जा रही है। राजधानी पटना में भी छापेमारी चल रही है। अब एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी से हडकंप का माहौल कायम हो गया है।