Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
13-Jan-2025 12:04 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह मालूम चलता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा है वह उसके लिए फायदेमंद है भी या नहीं। लेकिन, सबसे बड़ा वाकया यह है कि जब एक आशिक को अपना प्यार हासिल नहीं होता है तो फिर यह बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकलकर सामने आया है। जहां एक आशिक को जमीन में गड़वा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के मोतिहारी में एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी की हत्या सुपारी किलर से करवा दी। यह मामला पिपरा थाने के विशनपुरा का बताया जा रहा है। यहां के युवक अजीत कुमार लगभग डेढ़ महीने से लापता था अब यह खबर मिला कि उसके प्रेमिका के पीता ने उसकी हत्या करवाकर शव को जमीन के नीचे गड़वा दिया है।
बताया जा रहा है कि परिजनों को किसी ने बताया कि एक जगह ताजा मिट्टी भराई दिख रही है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी। अब मिट्टी खोदने पर अजीत का शव मिला है। अजीत बगल के ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था और उससे ही शादी करने की जिद पर अड़ा था। लेकिन,लड़की के घरवाले यह रिश्ता नहीं चाहते थे। इस बीच लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गयी। इधर, अजीत सीधा लड़की के पिता को कॉल और व्हाट्सएप मैसेज करके बेटी से शादी कराने का दबाव बनाने लगा।
इतना ही नहीं अजीत लड़की के पिता को धमकी देने लगा था कि यदि उन्होंने अपनी बेटी की शादी अजीत के अलावा किसी अन्य से करवाई तो वह लड़की का जीवन बर्बाद कर देगा। ऐसे में अजीत की इस हरकत से परेशान लड़की के पिता ने अजीत को रास्ते से हटाने की ठान ली और उसकी हत्या की सुपारी बदमाशों को दे दी। बदमाशों ने तीन लाख में डील डन की और अजीत की हत्या कर दी और शव को दूर जाकर जमीन के अंदर गाड़ दिया।
इधर, अजीत अचानक लापता हुआ तो उसकी खोज परिजनों ने शुरू की दूसरी तरफ लड़की की शादी कराकर उसके पिता परिवार समेत कहीं और रहने चले गए। अब इस मामले का सच सामने आया है तो लड़की के पिता ने पुलिस थाने आकर सरेंडर कर दिया और अपना जुर्म कबूल किया और सारी हकीकत पुलिस को बतायी। उसने बताया कि सुपारी की डील 3 लाख में हुई थी और 1 लाख रुपए एडवांस दिए थे।