Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
11-May-2025 11:44 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मोतिहारी में बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई, एक को सकुशल बचा लिया गया जबकि तीसरे की तलाश अभी भी जारी है। घटना के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपणी पंचायत के जोगौलिया कस्बा गांव के पास की है।
जानकारी के अनुसार, जोगौलिया वार्ड 12 निवासी आजाद आलम का 8 वर्षीय पुत्र अरमान, नौशाद आलम का 8 वर्षीय पुत्र नासिर तथा ललन मियां का 7 वर्षीय पुत्र आयान अपने दोस्तों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से आयान को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि अरमान का शव कुछ देर बाद नदी में उपलाता हुआ मिला। तीसरे बच्चे नासिर की तलाश अब भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन की अंचलाधिकारी रागिनी कुमारी गुप्ता और थाना अध्यक्ष संजीव मौआर मौके पर पहुंचे और लापता बच्चे की तलाश में गोताखोरों की टीम लगाई गई।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अरमान की मां अकबरी खातून और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंचलाधिकारी ने अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को अकेले नदी किनारे जाने से रोकें ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
रिपोर्ट- सोहराब आलम