Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
18-Aug-2025 02:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जब ट्रेन में सवार एक पालतू कुत्ते की वजह से एक यात्री घायल हो गया और ट्रेन को करीब 35 मिनट तक रोके रखना पड़ा। यह मामला रक्सौल-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन (55578) का है।
जानकारी के मुताबिक, महिला बोगी संख्या 051165/C में एक यात्री ने पालतू कुत्ते को जंजीर से सीट से बांध दिया था, जिससे कोच में बैठे अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते के आक्रामक व्यवहार से डरकर यात्री बोगी से नीचे उतर गए। इस दौरान, कुत्ते के काटने से एक यात्री के घायल होने की सूचना भी सामने आई है।
ट्रेन मैनेजर की सूचना पर स्टेशन कर्मी और RPF मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर, महिला कोच को कागजी कार्रवाई के बाद सील कर दिया गया और ट्रेन को सुबह 8 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते ट्रेन को स्टेशन परिसर में करीब 35 मिनट तक रोके रखा गया।
समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश ने जानकारी दी कि ट्रेन से बरामद पालतू कुत्ते को दरभंगा RPF के माध्यम से एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में पालतू जानवरों को बिना अनुमति और सुरक्षित व्यवस्था के लाना नियमों का उल्लंघन है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी