ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Crime News: नेपाली तस्कर पुलिस हिरासत से भागा या भगाया गया..? SSB ने अरेस्ट कर मोतिहारी पुलिस को सौंपा और वह भाग गया, चर्चा मोटी रकम लेकर किया गया खेल...

Bihar Crime News: मोतीहारी पुलिस की कार्यशैली पर फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। SSB ने जिस तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस को सौप था, वह भाग गया। पुलिस उसे अपने कस्टडी में भी नहीं रख सकी।

14-Feb-2025 10:04 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: मोतीहारी पुलिस की कार्यशैली पर फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। SSB ने जिस तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस को सौप था, वह भाग गया। पुलिस उसे अपने कस्टडी में भी नहीं रख सकी।भारत नेपाल सीमा के झरोखर बॉर्डर से सशस्त्र सीमा पुलिस के बल के जवानों ने गुरुवार को नेपाल के गांजा तस्कर को पकड़ा था। टाटा सफारी गाड़ी से 43 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा मिला था। 


इसके बाद एसएसबी ने उक्त नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर मोतिहारी के झरोखर थाने की पुलिस को सौंप दिया। लेकिन रात में वह तस्कर पुलिस हिरासत से भाग गया। पुलिस हिरासत से भागने पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं । चर्चा है कि उक्त नेपाली तस्कर से मोटी रकम लेकर भगाया गया है और पुलिस उसे भागने का रूप देकर मामले को दबाने में जुटी है ।


मोतीहारी एसपी ने गांजा तस्कर के पुलिस हिरासत से भागने की पुष्टि की है । एसपी ने बताया कि ढाका के एसडीपीओ थाना पर पहुंचे हुए हैं और जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर तस्कर को भगाने की सूचना तो नहीं है लेकिन इसकी भी जांच की जाएगी। इस मामले में चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। वह बिना हथकड़ी के ही तस्कर को शौच कराने ले गया था। तस्कर की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।


वहीं, दूसरी तरफ मोतिहारी जिले के अरेराज थाना से हथकड़ी सरकार एक शराब तस्कर भाग गया। 60 लीटर देशी शराब के साथ पुलिस ने उसे गुरुवार को पकड़ा था । मेडिकल कराकर थाना जाने के दौरान शराब तस्कर फरार हो गया। तस्कर के पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है । गिरफ्तार तस्कर कोटवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।