ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

नेपाल से भारत में चरस तस्करी का खुलासा, रक्सौल पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा

भारत–नेपाल सीमा रक्सौल में हरैया थाना पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

24-Dec-2025 05:17 PM

By First Bihar

MOTIHARI: भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रक्सौल में हरैया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में सक्रिय तस्कर गिरोह में हड़कंप मच गया है। 


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से चरस की एक बड़ी खेप भारत लाई जा रही है, जिसे मोतिहारी और उत्तर प्रदेश के तस्करों के माध्यम से यूपी तक पहुंचाया जाना था। सूचना के सत्यापन के बाद हरैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और सीमा क्षेत्र में सघन वाहन जांच व निगरानी शुरू की। 


इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्करों के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से नेपाल से चरस की खेप मोतिहारी लाकर उत्तर प्रदेश तक सप्लाई कर रहा था। मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के संकेत भी मिले हैं।


इस संबंध में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि नेपाल से चरस की बड़ी खेप को भारत में खपाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस की सतर्कता से तस्करी की इस कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों का खुलासा किया जा सके। 


डीएसपी ने यह भी बताया कि बरामद चरस के स्रोत, सप्लाई रूट और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आएंगी। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी को और कड़ा किए जाने की बात कही जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट