Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
29-Jun-2025 03:56 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: यदि आप भी रक्सौल रेलवे स्टेशन से यात्रा करने की सोच रहे है,तो सावधान हो जाइए। क्योंकि आप यहां ट्रेन पकड़ने पहुंचेंगे और हादसे के शिकार हो जाएंगे। यह सही बात है कि कि रक्सौल स्टेशन के प्लेटफार्म पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे यात्रियों की जान पर खतरा बना रहता है। यात्री जब ट्रेन पकड़ने आते हैं या फिर ट्रेन से उतरते हैं तब उन्हें टीटी की जगह प्लेटफार्म पर सांढ खड़ा मिलता है।
जिसे देखकर यात्री भी घबरा जाते है। ऐसा लगता है कि प्लेटफार्म पर यात्रियों के स्वागत के लिए साढ़ खड़ा रहता है। इस तरह का नजारा प्लेटफार्म नम्बर पर अक्सर देखने को मिलता है। लेकिन इसे प्लेटफार्म से हटाने वाला कोई नहीं है। तभी तो यह बेखौफ होकर प्लेटफार्म पर खड़ा रहता है। इस पर ना तो शायद आरपीएफ की नजर पड़ती है और ना ही जीआरपी की। लेकिन अक्सर इससे यात्रियों को खतरा बना रहता है।
रक्सौल स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सैकड़ों की संख्या में यात्री प्लेटफार्म नम्बर एक पर मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त एक साढ़ प्लेटफार्म नम्बर एक पर आ गया। वह यात्रियों के रखे सामान को खाने का प्रयास करने लगा। साढ़ ने प्लेटफार्म पर रखे सामान को भी खाने की कोशिश की। यात्रियों ने जब उसे भगाने की कोशिश की तो साढ़ प्लेटफार्म पर ही दौड़ने लगा। यह देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
साढ़ की डर से यात्री इधर-उधर भागने लगे लेकिन स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर दूर-दूर तक ना तो जीआरपी दिखा और ना ही आरपीएफ के जवान ही नजर आए। इस सबंध में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और रेल यात्री परामर्शदात्री समिति के सदस्य अरुण कुमार गुप्ता ने कहा की यह रेल विभाग की बड़ी लापरवाही है। इस सबंध में डीआरएम से शिकायत करूंगा। वही स्थनीय समाजसेवी रंजीत सिंह ने कहा की रक्सौल रेल प्रशासन सिर्फ लूटने में लगी रहती है।
यात्रियों की सुविधा और ख्याल रखने से कोई मतलब नही है। जिस तरह से भीड़ भाड़ वाले प्लेटफार्म पर साढ़ दौड़ रहा है, इससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यात्रियों के जान की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली जीआरपी और आरपीएफ कहाँ है? और आवारा पशुओं को पकड़ने वाला नगर परिषद कहां है? आखिर रक्सौल रेलवे स्टेशन पर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है? यह बड़ा सवाल रेलवे के अधिकारियों से लोग कर रहे हैं। 





बिहार के रक्सौल रेलवे स्टेशन पर आवारा पशुओं का आतंक। ट्रेन के इंतजार के दौरान एक सांड के दौड़ने से प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई।#RaxaulStation #BiharNews #RailwayStationChaos #TrainDelay #PassengerSafety #PlatformPanic #Raxaul #IndianRailways #बिहारसमाचार @AshwiniVaishnaw… pic.twitter.com/fQ6nyEwlEe
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 29, 2025