Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
07-Aug-2025 07:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद धुरपति देवी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। इस संबंध में विभाग ने चार पेज का विस्तृत आदेश जारी किया है, जिसमें उनके खिलाफ कई गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं का उल्लेख है।
धुरपति देवी पर नगर परिषद में समूह 'ग' और 'घ' के पदों पर अवैध रूप से नियुक्तियां करने का आरोप है। उन्होंने बोर्ड की मंजूरी के बिना लगभग 7-8 करोड़ रुपए की खरीदारी कर डाली। सबसे गंभीर आरोप यह है कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन या नियमित प्रक्रिया के सहायक पद पर नियुक्त कर दिया।
मुख्य पार्षद ने पिछले आठ महीनों में एक भी नगर परिषद बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई। परिषद के अधिकांश कार्य सिर्फ सशक्त स्थायी समिति के माध्यम से संचालित हो रहे थे, जिससे बोर्ड की भूमिका नगण्य हो गई थी। इस मामले में उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी ने विभाग को लिखित शिकायत भेजी थी। इसके बाद विभाग ने सितंबर 2024 में पत्र संख्या 1433 के माध्यम से पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर रक्सौल के एसडीएम ने सभी आरोपों की जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंपी। इसी रिपोर्ट के आधार पर धुरपति देवी को पद से हटाने का निर्णय लिया गया। मुख्य पार्षद को हटाने की खबर से रक्सौल नगर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह मामला अब जनचर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय पार्षदों और नागरिकों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विभाग ने इस मामले में आगे और कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं।