ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें बनी झील, स्कूल-कॉलेज बंद, हाई अलर्ट जारी

पूर्वी चंपारण में आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सड़कों पर पानी भर गया है, पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गय। जिसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

04-Oct-2025 02:20 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN:- पूर्वी चंपारण में आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई सड़कें जलमग्न हो गए हैं और झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं मोतिहारी के पकड़ी दयाल मार्ग में पुराने विशाल के पेड़ गिर जाने से यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया है। 


कई लोगों के घर में पानी घुस गया है, जिससे उनकी परेशानी काफी बढ़ गयी है। मोतिहारी का मरीन ड्राइव भी पूरी तरीके से जलमग्न हो गया है। लगातार भारी बारिश के कारण जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों कॉलेजों को बंद करने का निर्देश दिया है। वही आवश्यक कार्य होने पर ही लोगों को घर से निकलने को कहा गया अन्यथा उन्हें फिलहाल घर में रहने को कहा गया है। 


बता दें कि मौसम विभाग ने तेज आंधी बारिश को लेकर अगले दो दिनों तक हाई अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर सभी तटबंधों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश अभियंताओं को दिया गया है वही अंचलाधिकारी को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट