Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
22-Feb-2025 04:36 PM
By First Bihar
Viral Video: बिहार के पुलिस महकमें में घूसखोरी का मामला कोई नया नहीं है। अक्सर इस तरह के मामले सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस महकमें में घूसखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसा ही एक मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां थाने में घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मोतिहारी एसपी भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी सख्ती के साथ काम कर रहे हैं लेकिन लेकिन कुछ पुलिस वालों ने नहीं सुधरने की कसम खा रखी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक दारोगा महिला से रिश्वत लेते नजर आ रहा है। महिला हाथ जोडकर गिड़गिड़ाती दिख रही है।
वायरल वीडियो में महिला कहती है कि उसके पास सिर्फ पांच हजार रुपए ही हैं लेकिन दारोगा कहता है कि पांच हजार से काम नहीं चलेगा। 10 हजार का बात हुआ था उतना ही देना पड़ेगा। महिला की मिन्नतों के बाद दारोगा पांच हजार रुपए ले लेता है और कहता है कि बाकी का पांच हजार जल्दी से लाकर दे दो। महिला बाकी के पांच हजार रुपए घर से लाकर देने का वादा करती है।
वायरल हो रहे वीडियो में दारोगा कहता है कि इसमे इंस्पेक्टर साहब का भी हिस्सा है। महिला और दारोगा के बीच हो रही डील का वहां मौजूद किसी शख्स ने चोरी से वीडियो बना लिया है और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि जिले के पुलिस कप्तान इसपर क्या एक्शन लेते हैं।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी