ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

पूर्वी चंपारण में 18 जुलाई को सभी स्कूल और कोचिंग रहेंगे बंद, PM मोदी की सभा को लेकर डीएम का आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 जुलाई को पूर्वी चंपारण में होने वाली जनसभा को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा और ट्रैफिक दबाव के चलते जिले के सभी स्कूल, कोचिंग और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया है।

15-Jul-2025 09:00 PM

By First Bihar

MOTIHARI: 18 जुलाई दिन गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वी चंपारण आ रहे हैं। पूर्वी चंपारण में निर्धारित जनसभा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 18 जुलाई को सभी स्कूल, कोचिंग और आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद रखने का आदेश दिया है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्देश दिया। 


क्या रहेगा बंद?

सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक)

आंगनबाड़ी केंद्र

निजी कोचिंग संस्थान


क्यों दिया गया यह आदेश?

प्रधानमंत्री की जनसभा में संभावित भीड़ और जिला व शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव एवं अत्यधिक गर्मी और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने यह आदेश दिये। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि “प्रधानमंत्री के आगमन पर जनसभा स्थल एवं उसके आसपास भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों का अत्यधिक दबाव रहेगा। 


ऐसी स्थिति में स्कूल वाहनों की आवाजाही बाधित हो सकती है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।"इसलिए, जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जुलाई 2025 को पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे उक्त तिथि के लिए निर्धारित शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें, ताकि छात्रों की पढ़ाई पर न्यूनतम असर हो।