ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: 18 जुलाई को PM मोदी का बिहार दौरा, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी पहुंचेंगे, जहां वे गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह 2025 में उनका छठा बिहार दौरा होगा और 28 दिनों में दूसरी बार वे राज्य की जनता से सीधे संवाद करेंगे।

05-Jul-2025 12:58 PM

By First Bihar

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी पहुंचेंगे, जहां वे गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह 2025 में उनका छठा बिहार दौरा होगा और 28 दिनों में दूसरी बार वे राज्य की जनता से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक टर्निंग पॉइंट के रूप में देखा जा रहा है।


इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में बिहार के लिए कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें रेलवे, सड़कों, सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं से जुड़ी घोषणाएं शामिल हो सकती हैं।


जदयू नेता संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज के तहत पहले ही 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं दी हैं, और इस बार चंपारण क्षेत्र को खास तौर पर नई योजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में सभा में शामिल होने की अपील की। इस बार की सभा खास इसलिए भी है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच साझा करेंगे। यह दोनों नेताओं की एकजुटता का संकेत है और संभावित गठबंधन की राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है। यह कार्यक्रम 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरणों को स्पष्ट कर सकता है।


प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 20 जून को सीवान, 30 मई को पटना, और 24 अप्रैल को मधुबनी में जनसभाएं की थीं। मधुबनी की सभा में उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत अपने जवानों की शहादत का हिसाब लेना जानता है। वहीं पटना दौरे में उन्होंने कहा था, "बिहार से जो कहा, वो पूरा किया – तभी फिर बिहार आया।" मोदी की मोतिहारी यात्रा को लेकर प्रशासन और भाजपा-जदयू गठबंधन के नेता सुरक्षा और भागीदारी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। सभा में हजारों लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। जिला प्रशासन द्वारा यातायात, पार्किंग, और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है।