ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Pm Modi Bihar Visit: 18 जुलाई को इस जिले में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन का फैसला

Pm Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को मोतिहारी दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूर्वी चंपारण के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

16-Jul-2025 09:02 PM

By FIRST BIHAR

Pm Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री आगामी 18 जुलाई को एक बार फिर से बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोतिहारी में इस दिन एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के साथ साथ अरबों रुपए की योजनाओं की सौगात बिहार के लोगों को देंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।


18 जुलाई को पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस दिन सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। पश्चिम चंपारण के डीएम धर्मेन्द्र कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 18 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, निजी संस्थानों के साथ साथ सभी कोचिंग संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी।


डीएम की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि, “प्रधानमंत्री का दिनांक 18.07.2025 को पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) में जनसभा कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम के अवसर पर संभावित भीड़ एवं जिले के अन्य मार्गों पर वाहनों के दबाव के फलस्वरूप स्कूल वाहनों द्वारा बच्चों के विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाईयों एवं गर्मी से उनके स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।


अतः मैं धर्मेन्द्र कुमार (भा०प्र०से०) जिला दण्डाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के धारा-163 के तहत बेतिया अनुमण्डल के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री० स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) / निजी कोचिंग संस्थानों में दिनांक-18.07.2025 के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाता हूं। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि उल्लेखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधयों को पुर्ननिर्धारित करेंगे। यह आदेश दिनांक 16.07.2025 को मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायालय के मोहर से निर्गत किया गया है”।